जिला नजारत उप समाहर्ता मदन कुमार तथा जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी लोकेश कुमार झा सदस्य के तौर पर नामित
vijay shankar
पटना : सरकार के निदेश के आलोक में गणतंत्र दिवस, 2024 के अवसर पर बिहार सरकार के 14 (चौदह) विभागों द्वारा गाँधी मैदान, पटना में झाँकियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी तयारी चल रही है और 24 जनवरी से पूर्वाभ्यास किया जायेगा
(ख) विभागों का नाम एवं झाँकी की विषय-वस्तु निम्नवत हैः-
(1) विधि विभाग, पटना- लोक अदालत तथा निःशुल्क एवं सक्षम विधिक सहायता
(2) महिला एवं बाल विकास निगम, पटना (समाज कल्याण विभाग)- बिहार की महिलाओं का सिविल सेवा परीक्षा में ऊँची उड़ान
(3) मद्य-निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग, पटना- नशामुक्ति के 7 साल बेमिसाल
(4) पर्यटन विभाग, पटना – इको टूरिज्म/एडवेंचर स्पोर्ट्स
(5) जीविका, पटना (ग्रामीण विकास विभाग, पटना)- सतत जीविकोपार्जन योजना से आर्थिक रूप से सशक्त हो रहा निर्धन परिवार
(6) कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, पटना – जननायक कर्पूरी ठाकुर जी का जन्मशताब्दी वर्ष
(7) पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पटना- 50 साल बेमिसाल- पटना जू
(8) बिहार शिक्षा परियोजना परिषद्, पटना – बिहार में विद्यालय की बदलती तस्वीर
(9) बिहार ग्राम स्वराज योजना सोसायटी,(पंचायती राज विभाग, बिहार, पटना)- डिजिटल पंचायत-गतिशील पंचायत
(10) जल संसाधन विभाग, बिहार, पटना – गयाजी डैम
(11) श्रम संसाधन विभाग, बिहार, पटना – श्रम से रोजगार तक
(12) बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना-मेडल लाओ, नौकरी पाओ
(13) नगर विकास एवं आवास विभाग, बिहार, पटना – कबाड़ से कमाल
(14) कृषि निदेशालय, बिहार, पटना-फसल विविधीकरणः कृषि उन्नति का आधार
(ग) झाँकियों के प्रदर्शन हेतु विभागवार नोडल पदाधिकारी को नामित किया गया है। नोडल पदाधिकारी सरकार के निदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करेंगे।
(घ) जिला पदाधिकारी, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि सरकार के विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं, समाज सुधार अभियान तथा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को झाँकियों के द्वारा दिखाया जा रहा है। झाँकी प्रस्तुतिकरण से संबंधित सभी तैयारी तीव्र गति से चल रही है। उप विकास आयुक्त, पटना श्री तनय सुल्तानिया की अध्यक्षता में एक त्रि-सदस्यीय समिति 24X7 क्रियाशील है। इसमें जिला नजारत उप समाहर्ता, पटना श्री मदन कुमार तथा जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी, पटना श्री लोकेश कुमार झा सदस्य के तौर पर नामित किए गए हैं। झाँकियों के निर्माण एवं प्रदर्शन कार्यक्रम की नियमित तौर पर समीक्षा की जा रही है। आज भी उप विकास आयुक्त, पटना द्वारा सभी नोडल पदाधिकारियों एवं जिला-स्तरीय पदाधिकारियों के साथ तैयारियों की समीक्षा की गयी है।
(च) झाँकी की तैयारी हेतु पंडाल का निर्माण गाँधी मैदान, पटना में किया गया है। झाँकी की संरचना की ऊँचाई अधिकतम 15 फीट रहेगी।
(छ) सभी नोडल पदाधिकारियों को निदेश दिया गया है कि झांकी प्रस्तुतीकरण में संलग्न कलाकारों की आयु 15 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।
(ज) गाँधी मैदान, पटना में झांकियों के प्रवेश के पूर्व एण्टी-सैबोटाज जाँच किया जाएगा।
(झ) प्रदर्शित की जाने वाली झाँकियों का पूर्वाभ्यास दिनांक 24.01.2024 को किया जाएगा।