बिमल चक्रवर्ती

धनबाद : सर्व धर्म सामुहिक विवाह समिति की बैठक वेडिंग विल्स मैरेज गार्डन हिरापूर में संपन्न हुई। बैठक में गुरूवार को समिति की 2022- 2025 सत्र की नई कमिटी का गठन सर्वसम्मति से हुआ। समिति के चेयरमैन मंजीत सिंह ने नई कमिटी की घोषणा करते हुए सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए प्रदीप कुमार सिंह का नाम प्रस्तावित किया। जिसपर युवा संघर्ष मोर्चा के दिलीप सिंह ने समर्थन दिया और सभी सदस्यों ने सहमति जताई। नवीनतम कमेटी में भरतजी भगत महासचिव, संजय तिवारी सचिव, अशोक पंडित कोषाध्यक्ष, मुख्य संरक्षक राज सिन्हा, संरक्षक रागिनी सिंह, के. एन. सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष राजीव साव, गणेश शर्मा, समीरन सरकार, रंजन श्रीवास्तव, रमा सिन्हा, सह सचिव दिलीप सिंह एवं तारक नाथ दास को बनाया गया। समिति के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह ने बताया आगामी 15 जनवरी 2023 को लगातार नौवें वर्ष 121 जोड़ें का सामुहिक विवाह सभी धर्मों से जुड़े लड़के एवं लड़कियों का विवाह गल्फ ग्राउंड धनबाद में की जाएगी।इसका रजिस्ट्रेशन फॉर्म मुफ्त में बेकार बांध स्थित पंडित डेकोरेटर्स में दिया जा रहा है। इच्छुक जोड़ें फार्म ले सकते हैं। शादी के आवेदन प्राप्त करने के लिए लड़के का उम्र 21 वर्ष पूर्ण एवं लड़की की आयु 18 वर्ष पूर्ण होने चाहिएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *