संगठन की मजबूती और विस्तार के लिये पार्टी के साथी जमीनी स्तर पर करे काम: उमेश सिंह कुशवाहा

vijay shankar 
पटना : जदयू प्रदेश मुख्यालय में सोमवार को प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में पार्टी के सभी बारह प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष के साथ समीक्षा बैठक की गयी। इस दौरान संगठन की मजबूती और विस्तार पर चर्चा की गयी। इस मौके पर अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व विधान परिषद् के उपसभापति मो0 सलीम परवेज, अनुसूचित जाति के प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री श्री संतोष कुमार निराला, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सह  स0वि0स0 श्री विजय सिंह निषाद, किसान एवं सहकारित प्रकोष्ठ के पदेश अध्यक्ष श्री रामबालक सिंह, चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0एल0बी0 सिंह , श्रम एवं तकनीकी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष ई0 रामचरित्र प्रसाद, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती श्वेता विश्वास, शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ0 अमरदीप, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री कमल नोपानी, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिव्यांशु भारद्वाज, छात्र प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री नीतीश पटेल और कला एवं संस्कृति प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री बिजय कुमार सिंह मौजूद रहे।
वही इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय सचिव श्री रविन्द्र प्रसाद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष डाॅ0 नवीन आर्य चन्द्रवंशी, मुख्यालय प्रभारी श्री मृत्युंजय कुमार सिंह व श्री वासुदेव कुशवाहा शामिल हुए।
इस अवसर पर बैठक को संबोधित करते हुए माननीय प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने  पार्टी के तमाम प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को संगठन की मजबूती और विस्तार के लिये जिलावार दौरा कर धरातल पर काम करने का निर्देश दिया। ताकि पार्टी के प्रति समर्पित साथियों को संगठन से जोड़ा जा सके और मजबूत प्रकोष्ठ कमिटि का गठन किया जा सके। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए प्रकोष्ठ के सभी सम्मानित प्रदेश अध्यक्षों को जमीन पर जाकर काम करना पड़ेगा तभी संगठन को धार-दार बनाने में सफलता मिलेगी।
इस दौरान पार्टी के तमाम प्रकोष्ठ अध्यक्षों को पूर्व में दिये गये दिशानिर्देशों को लेकर फीडबैक भी लिया गया और अब तक संगठन की मजबूती और विस्तार के लिए किये गये कार्यों की समीक्षा की गयी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *