पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने आज संघ के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ दो बैठकें की। पहले सत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के दक्षिण बिहार प्रांत कार्यकारिणी के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की। दूसरे सत्र में संघ की प्रेरणा से चलने वाली गतिविधियों यथा पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, सामाजिक समरसता, सामाजिक सदभाव, ग्राम विकास, गो विकास व संवर्द्धन; के प्रांत स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत की।
सरसंघचालक श्री भागवत ने पर्यावरण की उपयोगिता को रेखांकित करते हुए सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे पर्यावरण संरक्षण के लिए सन्नद्ध हो जायें। इसके लिए उन्होंने कुछ कार्यों को विशेष रूप से करने की महत्ता बताई। जल संरक्षण, हरियाली बढ़ाने पर जोर एवं सिर्फ एक बार उपयोग में लाये जाने वाले प्लास्टिक के उपयोग को छोड़ने का उन्होंने आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हम अपने घरों में हरियाली बढ़ाने के बारे में नियमित विचार करें। छोटे-छोटे गमलों में भी पौधें लगायें। आस-पास के पौधों एवं वृक्षों के संवर्द्धन पर भी ध्यान दें।
प्रांत कार्यकारिणी की बैठक में पांचजन्य एवं आर्गेनाइजर के राम मंदिर से संबंधित विशेषांक का लोकार्पण भी किया गया। क्षेत्र स्तर पर होने वाले इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सह प्रचार प्रमुख नरेन्द्र ठाकुर, संघ के उत्तर-पूर्व क्षेत्र (बिहार-झारखंड) के सह क्षेत्र संघचालक देवव्रत पाहन, क्षेत्र प्रचारक रामदत्त चक्रधर, क्षेत्र कार्यवाह मोहन सिंह एवं सह क्षेत्र प्रचारक रामनवमी प्रसाद ने विशेषांक का लोकार्पण किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *