नीतीश कुमार के कार्यों को घर-घर पहुंचाना हो हमारी प्राथमिकता: उमेश कुशवाहा

 सीतामढ़ी जदयू कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन

विजय शंकर 

पटना : जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार से सीतामढ़ी जदयू कार्यालय का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष डॉ. नवीन कुमार आर्य, प्रदेश महासचिव श्री अनिल कुमार, श्री चंदन कुमार सिंह, जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप एवं जदयू प्रशिक्षण प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुनील कुमार मौजूद रहे। वहीं, जूम ऐप के माध्यम से सीतामढ़ी जदयू जिलाध्यक्ष श्री सत्येन्द्र सिंह कुशवाहा के साथ ही सांसद श्री सुनील कुमार पिन्टू, विधान परिषद में जदयू के उपनेता श्री देवेशचन्द्र ठाकुर, विधायक श्री पंकज कुमार मिश्रा, श्री दिलीप कुमार राय, विधानपार्षद श्री रामेश्वर महतो, पूर्व सांसद श्री रामकुमार शर्मा, पूर्व मंत्री डॉ. रंजू गीता, प्रदेश महासचिव मो. जियाउद्दीन खां, पूर्व जिलाध्यक्ष श्री अरुण कुमार सिंह एवं श्री नागेन्द्र सिंह समेत बड़ी संख्या में जिला, प्रखंड, पंचायत एवं बूथ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुड़े रहे। कार्यक्रम का संचालन जदयू मीडिया सेल के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमरदीप ने किया।

इस मौके पर श्री आरसीपी सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि हमें अपने कार्यकर्ताओं पर गर्व है जिन्होंने कोरोना काल में भी पूरी निष्ठा से अपने दायित्व को निभाया है। उन्होंने कहा कि कोरोना के खिलाफ जदयू के जागरुकता अभियान में हर जिले के साथियों ने जैसा उत्साह दिखाया है, वह हमारे इस विश्वास को बल देता है कि जदयू के कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र के नीतीश कुमार हैं। उनकी नि:स्वार्थ सेवा पार्टी को हमेशा जिन्दा और संगठन को जीवंत रखेगी। उन्होंने सबसे महिला उद्यमी विषय पर कल होने जदयू के वर्चुअल सम्मेलन को सफल बनाने की अपील भी की।

प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि कोरोना की दूसरी लहर अब थमती दिख रही है, लेकिन इससे हमें निश्चिन्त नहीं हो जाना है। इसकी संभावित तीसरी लहर को रोकने के लिए हमें अभी से सारी तैयारियां करनी हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जितने अभूतपूर्व कार्य हुए, उन्हें घर-घर पहुंचाना हमारी प्राथमिकता सूची में सबसे ऊपर होना चाहिए।

 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *