रोटरी पटना सिटी सम्राट के कार्यालय, मालसलामी में सदस्यों के साथ हुई बैठक  – मनोज कुमार, अध्यक्ष

रामभजन

पटना सिटी : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रोटरी पटना सिटी सम्राट का होली मिलन २२ मार्च, दिन शुक्रवार को पटना सिटी के होटल के एल सेवन परिसर में संध्या छः बजे से होगा। जानकारी क्लब अध्यक्ष रो मनोज कुमार ने आज सुमित्रा सदन, मालसलामी में रोटरी सम्राट के सदस्यों साथ हुई बैठक के बाद प्रेस मीडिया को विज्ञप्ति जारी करते हुए दी है।
होली मिलन समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि बिहार पुलिस के अवकाश प्राप्त आईजी श्री सुरेश चौधरी जी करेगे।कार्यक्रम के चेयरमैन रो अनूप कुमार और को – चेयर रो गोविंद चौधरी होंगे। कार्यक्रम होली की गीतों, डीजे की धुनों पर, रंगों की फुहार के साथ साथ लजीज व्यंजनों के साथ रोटरी का पूर्णतः पारिवारिक कार्यकम होगा।
आज की बैठक की अध्यक्षता रो मनोज कुमार, संचालन रो अभिषेक पैट्रिक और धन्यवाद ज्ञापन रो देवराज बल्लभ ने किया। कोषाध्यक्ष कविता अरोड़ा ने सदस्यों का स्वागत किया।
बैठक उपस्तिथ अन्य रोटरी सदस्यों में चार्टर अध्यक्ष विजय यादव, ललित अरोड़ा, संजय सिन्हा,सुधीर प्रभात, ओम जायसवाल, राजकिशोर प्रसाद,देवेश नवाडिया, रूचिता नवाडिया, राम कुमार, गोपाल केडिया, नीरज कुमार आदि प्रमुख थे।
सधन्यवाद आभारी 🙏
//
RTN मनोज कुमार, अध्यक्ष
रोटरी पटना सिटी सम्राट
Mob -9334159355

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *