चुनाव के पहले ही कांग्रेस में मचा घमासान, जी-23 में हैं कांग्रेस आलाकमान को सच का आईना दिखाया गया 

विजय शंकर 
पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री नंदकिशोर यादव ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में चुनाव के पहले ही कांग्रेस में घमासान मचा है। कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने ही वामदल और आईएसएफ के साथ गठबंधन पर आपत्ति जताई है।
श्री यादव ने आज यहां कहा कि कांग्रेस में ये वो नेता हैं, जो सच बोलने की हिम्मत रखते हैं और समय-समय पर आलाकमान को सच का आईना दिखाते रहे हैं। लेकिन, कांग्रेस में सच बोलने वालों को हाशिए पर धकेल दिया जाता है। जी-23 वैसे ही लोगों का समूह है, जो आलाकमान को सच का आईना दिखाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न कोई नीति रह गयी है न विचारधारा। मौकापरस्ती का नया कीर्तिमान स्थापित करने वाली कांग्रेस चुनाव में किसी के साथ गठबंधन कर सकती है।
श्री यादव ने कहा कि पश्चिम बंगाल समेत पूरे देश में वामदलों को अपना राजनीतिक शत्रु मानने वाली कांग्रेस आज उसके ही गोद में जा बैठी है। कांग्रेस की यह नीति उसके राजनीतिक कंगालीपन को दर्शाता है। लेकिन, इससे कांग्रेस को कोई लाभ नहीं होनेवाला। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस की बोहनी भी नहीं होनेवाली।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *