धनबाद ब्यूरो

महुदा-(धनबाद) : बोकारो के हरला थाना क्षेत्र के भतुआ गांव के समीप दामोदर नदी में रविवार को नहाने के दौरान तेज धार में बहे तीन छात्रों में से एक छात्र का शव सोमवार को महुदा थाना क्षेत्र के बागड़ा स्थित दामोदर नदी के घाट पर पाया गया। स्थानीय ग्रामीणों ने शव को नदी से बाहर निकाला। तथा घटना की सूचना महुदा पुलिस को दी। पुलिस ने इसकी सूचना मृतक के परिजनो को दी गयी। शव की पहचान सेक्टर-3 ई निवासी हर्ष राज के रूप में की गयी। जानकार सूत्रों के अनुसार रविवार सुबह आठ बजे भतुआ स्थित दामोदर नदी में आठ बच्चे नहाने गए थे। इसी दौरान एक लड़का बसंत तेज धार में बहने लगा तो उसे बचाने के लिए शुभम ने उसका हाथ पकड़ा, लेकिन वह भी बहने लगा। इस पर हर्ष ने शुभम काे पकड़ा, पर वह भी तेज धार में बहने लगा। नदी किनारे खड़ा दोस्त नितिन उन्हें बचाने के लिए कूदा। हर्ष को पकड़ा, लेकिन उसका हाथ छूट गया। घटना के बाद नितिन समेत अन्य दोस्त घर लौटे और परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। और खोजबिन शुरू किया। बागड़ा स्थित दामोदर नदी में मिले शव को महुदा पुलिस ने उसके परिजनों को सौप दी। एनडीआरएफ की टीम द्वारा दामोदर नदी में बाकि दो युवकों के शव का खोजबिन जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *