नेशनल बयुरो 
नई दिल्ली : टोक्यो पैरालिंपिक 2020 में रविवार को भारतीय एथलीट विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक प्राप्त किया था। वही कांस्य पदक की घोषणा होने के बाद अब कमेटी ने उनको अमान्य करार कर पदक ना देने का फैसला लिया। यह फैसला आने के बाद से ही भारत में काफी हलचल मची हुई थी।
सोमवार को घोषणा हुई ‘इस इवेंट में विनोद को अमान्य करार दिया जाता है फिर कांस्य पदक भी उनको नहीं मिल सकता।गौरतलब है कि भारतीय एथलीट ने एशियन रिकार्ड बनाया था। डिस्कस थ्रो F-52 इवेंट के फाइनल में 19.91 मीटर तक डिस्कस फेंका और साथ ही एशियन रिकॉर्ड भी बनाया था।

उललेखनिय है कि विनोद का कांस्य पदक को लेकर कमेटी में चर्चा की गई और फिर पैरालिंपिक टेकनिकल डेलिगेट्स ने फैसला लिया कि विनोद डिस्कस एफ 52 क्लास में भाग लेने के लिए मान्य ही नहीं हैं। जिसके चलते मेडल का फैसला हुआ वह अमान्य करार दिया गया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *