धनबाद ब्यूरो
झरिया-(धनबाद): झरिया थाना क्षेत्र में गौ तस्करी का भंडाफोड मंगलवार को अहले सुबह झरिया पुलिस छापेमारी कर किया। गौ वंश के साथ दो तस्कर को हिरासत में लिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल व हिरासत में लिए तस्करों से पूछताछ कर रही है। गुप्त सूचना के आधार पर झरिया थाना प्रभारी पंकज कुमार झा को फोन पर सूचना मिली की कुछ लोग गौ बंश लेकर प्रतिबंधित स्थान ले जा रहे है। जिसपर श्री झा ने गस्ती दल के अनि सच्चिदानंद गुप्ता तत्काल सूचना दी। गस्ती दल का नेतृत्व कर रहे अनि सच्चिदानंद गुप्ता ने बनियाहीर डीएवी स्कूल मोड़ के समीप गुप्त रूप से छापेमारी की। पुलिस टीम को देखते ही तस्करी में शामिल लोग भागने लगे। इसी दौरान दो मवेशी के साथ भाग रहे दो तस्कर को पुलिस टीम दौडाकर पकड़ने मे सफलता हासिल की। जानकार सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिए गये दोनों व्यक्ति फुसबंगला कंगाली पट्टी का बताया जाता है।