बिमल चक्रवर्ती
धनबाद : 12 अक्टूबर से 14 अक्टूबर 22 तक सरस्वती विद्या मंदिर किशनगंज बिहार में 33वां क्षेत्रीय खेलकूद समारोह आयोजन हुआ था। जिसमें पूरे बिहार एवं झारखंड के 52 विद्यालय से 193 भैया बहन भाग लिए थे, जिसमें सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह की बहन श्वेता तीन स्वर्ण पदक तथा एक रजत पदक, बहन संजना एक स्वर्ण पदक तथा एक कांस्य पदक और बहन स्वाति ने एक स्वर्ण पदक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। बहन श्वेता एवं बहन संजना का राष्ट्रीय खेलकूद के लिए चयन हुआ है जो सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह के लिए गौरव की बात है । इस बार राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता सरस्वती विद्या मंदिर कुरुक्षेत्र में आयोजित है जिसमें जिसके राष्ट्रीय एथलेटिक प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर सिनीडीह की कुल 8 बहने सहभागी बनेंगी और वे 17 नवंबर को कुरुक्षेत्र के लिए प्रस्थान करेंगी। जहां 19 नवंबर से 23 नवंबर तक राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित है। आज दिनांक-17 अक्टूबर 2022 को विद्यालय में समारोह आयोजित कर बहनों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य सुनील कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ आत्मा का निवास होता है। अतः हमें प्रतिदिन शारीरिक एवं खेलकूद में भाग लेने की आवश्यकता है। विद्या भारती समय-समय पर विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित करती है। अंत में उन्होंने सभी विजेता भैया-बहनों को बधाई दी एवं उनके मंगलमय भविष्य की कामना की।