बंगाल ब्यूरो 

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा की सबसे हॉट सीट कहीं जाने वाली नंदीग्राम में राजनीतिक हिंसा जोरों पर है। यहां एक नाले से भारतीय जनता पार्टी के एक कार्यकर्ता की पत्नी को हाथ पांव बंधे हुए हालत में बरामद किया गया है।

मंगलवार को सामने आई इस घटना के बाद नंदीग्राम में एक बार फिर तनाव पसर गया है। घायल अवस्था में महिला को तमलुक जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। प्रदेश भाजपा की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया है कि सोमवार को क्षेत्र में शुभेंदु अधिकारी की जनसभा थी जिसमें शामिल होने के लिए उक्त महिला गई थी। उसके बाद वह घर नहीं लौटी थी।

मंगलवार सुबह उसे एक नाले से बरामद किया गया। उसका हाथ पैर बंधा हुआ था। आरोप है कि सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लोगों ने ना केवल उसे मारा-पीटा बल्कि शारीरिक शोषण भी किया है। पुलिस शिकायत दर्ज हुई है लेकिन किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है जिसे लेकर भाजपा ने चुनाव आयोग से शिकायत कराने की चेतावनी दी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *