बिमल चक्रवर्ती

धनबाद : कांग्रेस धनबाद जिलाध्यक्ष व जिला 20-सूत्री के उपाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह के नेतृत्व में गांधी सेवा सदन स्थित बापू जी के प्रतिमा स्थल से सिटी सेंटर स्थित बापू जी के प्रतिमा स्थल तक पदयात्रा करते हुए भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम की शुभारंभ की गई। इस दौरान जिलाध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के द्वारा अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गांधी के आह्वान पर एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में दिनांक 7 सितंबर से भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुभारंभ की गई। भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम 7 सितंबर को कन्याकुमारी से प्रारंभ हुई जो 12 राज्यों एवं 2 केंद्र शासित प्रदेशों से 3500 किलोमीटर दूरी तय कर जम्मू कश्मीर में समाप्त होगी। कांग्रेस पार्टी के निर्देशानुसार जिन प्रदेशों से होकर भारत जोड़ो यात्रा नहीं गुजरेगी वैसे राज्यों के जिलों में बूथ स्तर तक भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम आयोजित करना सुनिश्चित किया गया है। उसी कड़ी में धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी ने भारत जोड़ो पदयात्रा कार्यक्रम “नफरत छोड़ो,भारत जोड़ो” और “महंगाई से नाता तोड़ो, मिलकर भारत जोड़ो” के नारेबाजी के साथ भारत जोड़ो यात्रा कार्यक्रम की शुरुआत की। मौके पर रविंद्र वर्मा, मदन महतो, शमशेर आलम, योगेंद्र सिंह योगी, राजेश्वर सिंह यादव, मंटू दास, लक्ष्मण तिवारी, नवनीत नीरज, संजय महतो, अक्षयवर प्रसाद, राजू दास, डीके सिंह आदि अन्य शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *