बंगाल ब्यूरो
कोलकाता। राज्य में और 80 हजार को-वैक्सीन की खेत पहुंचाई गई है।। वैक्सीन शुक्रवार सुबह 8:45 बजे हैदराबाद से एयर इंडिया की फ्लाइट से कोलकाता पहुंची। इसे एयरपोर्ट से बागबाजार स्टोर ले जाया गया है। केंद्र से भेजी गई इस वैक्सीन का इस्तेमाल प्राथमिक तौर पर उन लोगों के लिए किया जाएगा जिन्हें इसी वैक्सीन की पहली खेप लग चुकी है। राज्य में 15.4 मिलियन से अधिक लोगों को अभी टीका लगाया गया है।
दुनिया की पहली रूसी निर्मित कोरोना वैक्सीन स्पुतनिक वी भी कोलकाता लाई गई है। शुक्रवार से इसे शहर के एक निजी अस्पताल में दिया जाएगा। अगले सोमवार से स्पुतनिक वी का पूर्ण टीकाकरण किया जाएगा। कोविशील्ड और को-वैक्सीन के बाद राज्य में पहुंचने वाली यह तीसरी कोरोना वैक्सीन है। अगले दो दिनों में कुछ चुनिंदा लोगों को वैक्सीन दी जाएगी।
उल्लेखनीय है कि पश्चिम बंगाल में लॉकडाउन के बाद कोरोना के संक्रमण में कमी आई है।