धनबाद ब्यूरो
कतरास-(धनबाद): कतरास नदी किनारे टेंपो स्टैंड के ड्राइवरों द्वारा सोमवार को नगर निगम के द्वारा संचालित बसों के ठेकेदार द्वारा मनमानी के विरोध में एक आंदोलन व प्रदर्शन किया गया। साथ ही टेंपो स्टैंड से लेकर कतरी नदी पुल तक एक मानव श्रृंखला बनाया गया। उनका कहना था कि नगर निगम के बसों के संचालक द्वारा मनमानी रूप से टेंपो स्टैंड से पहले बस लगा कर सारी सवारी उठा ली जाती है। बोलने पर केस करने की धमकी दी जाती है। जबकि नगर निगम से दो ही बस चलाने की अनुमति है। वह भी उसकी जगह पर 9 बसे चलाई जा रही है। इस वजह से हम लोग भुखमरी के कगार पर आ गए हैं। इसकी जानकारी हम लोग उच्च अधिकारियों व स्थानीय थाना को भी दे चुके हैं। लेकिन अभी तक कोई करवा ही नहीं हो रही है। उनका समर्थन करने के लिए समाजसेवी नीतीश ठक्कर ने अपना समर्थन दिया है। मौके पर विशाल लाल, अवधेश सिन्हा, परवेज अंसारी, अरुण यादव, शशि सिन्हा आदि के साथ सैकड़ों टेंपो चालक ने भाग लिया।