बिमल चक्रवर्ती

धनबाद : भारतीय मजदूर संघ का 67 वां स्थापना दिवस पर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ(भा.म.संघ) द्वारा संघ कार्यालय विष्वकर्मा भवन धनबाद में संगोष्ठी का आयोजन कर झण्डोतोलन, एवं माल्यार्पण कर मिठाई वितरण किया गया । जिसमें मुख्य रूप से भामसंघ केन्द्रीय कार्य कार्यसमिति सदस्य सुरेश प्रसाद सिन्हा, प्रदेश महामंत्री भामसंघ झा. प्रदेश बृजबिहारी शर्मा, जेवीसीसीआई सदस्य केपी गुप्ता एवं अभाखमसंघ के उपाघ्यक्ष अयोध्या मिश्रा उपस्थित हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह एवं संचालन संघ के महामंत्री रामधारी ने की। केंद्रीय कार्यसमिति सदस्य सुरेश प्रसाद सिन्हा ने अपने संबोधन में कहा कि भामसंघ शुन्य से शिखर पर पहुंचकर अन्य श्रमिक संगठनों से अलग हटकर अपनी पहचान बनाई है। भामसंघ का उद्देष राष्ट्र को सर्वोपरि मनाते हुए राष्ट्र को वैभव पर पहुंचाने का कार्य किया है। उन्होने कहा कि जिन उद्देश्य से दत्तोंपंत ठेंगडी़जी ने संघ की स्थापना की थी आज श्रमिकों का रूझान संगठन में है, जिसका उद्देष्य आज पुरा हो रहा है। भामसंघ झा. प्रदेश के महामंत्री बृजबिहारी शर्मा ने कहा कि भामसंघ अन्य श्रमिक संगठनों से अलग हटकर अपनी पहचान मजदूरों के बीच बनाई है। राजनितीक पार्टी से जुडे़ न रहने के बावजूद हमेशा अपनी अलग निती निर्धारण की। पश्चिम विचार धारा से दूर हटकर स्वदेशी विचार धारा को अपनाया । साथ ही राष्ट्र, उद्योग एवं मजदूर हित् को सर्वोपरि मानकर जो अपना सफर शुरू किया फिर पिछे मुड़कर नही देखा। मात्र 34 वर्शो के अंतराल में ही संघ ने तमाम केन्द्रीय श्रमिक संगठनों को पिछे छोड़ते हुए शुन्य से शिखर तक पहुंचकर देश का ही नहीं विश्व का सबसे बड़ा श्रम संगठन बना। इस कार्यक्रम को रामधारी, के.पी. गुप्ता, अयोध्या मिश्रा, उमेष सिंह, प्रवीण झा ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। मौके धकोकसंघ के सुभाष माली, रामकृष्ण यादव, मुरारी तांती, एस के. मिश्रा, घुरन प्रसाद, ज्ञान राठौर, दयानन्द पासवान, संतोश सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *