धनबाद ब्यूरो
कतरास-(धनबाद) : मजदूर एकता के नेतृत्व में कांटापहाड़ी अंगारपथरा में अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया। लोकल सेल में कार्यरत मजदूरों को कार्य से हटाने तथा मजदूरों को पुनः रोजगार की मांग पर मजदूर एकता मंच ने सोमवार को अनिश्चितकालीन धरना पर अंगारपथरा कांटा घर के समीप बैठ गए। मजदूरों ने बताया कि पूर्व से चल रहे 46 दंगल में ही हम मजदूरों को विलय कर लिया गया था। जबकि 150 मजदूर थे, जिसमें 70 मजदूर को ही काम गाड़ी की बोझायी का काम दिया गया, जो कुछ दिन बाद इन 40 मजदूरो को छटनी कर दिया गया।जिसे मजदूर भुखमरी के कगार पर हो गए हैं। पूर्व में चल रहे 46 दंगल के मज़दूर अपना वर्चस्व कायम रखना चाहते हैं। मजदूरों की अनिश्चितकालीन धरना में सहयोग देने के लिए कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने हौसला अफजाई करने के लिए धरना स्थल पर पहुंचे। कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जियाउल हक, अजय पासवान, रंजीत पांडेय, शम्भू भुइया, बाल्मीकि भुइया, रविन्द्र पांडेय, रोहित वाही, सूरज यादव,आशीष सिन्हा, बिनोद शर्मा, आशा देवी, मुकेश गुप्ता, रुकसार बानू, मीना देवी,सुंदरी देवी, लाक्षो देवी, कांति देवी, काजल देवी, सोनवा देवी, आरती,सारो, फुलवा, लालता देवी आदि अन्य शामिल थे।