देवेंद्र
मैथन-(धनबाद) : पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को नमामि गंगे कार्यक्रम के निमित मैथन पोस्ट ऑफिस से गोगना स्थित छठ घाट तक प्रभात फेरी का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एग्यारकुंड प्रखंड विकास पदाधिकारी विनोद कुमार कर्मकार के द्वारा किया गया। इस दौरान पोस्ट ऑफिस से गोगना छठ घाट तक प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी में उपस्थित लोगों द्वारा नदी का ना करो अपमान, यह तो है हम सब का मान, आओ एक कदम और बढ़ाए, भारत को स्वच्छ बनाएं, बापू का एक ही सपना स्वच्छ और सुंदर हो भारत अपना आदि स्लोगन के नारे लगाए गए। यह कार्यक्रम तीन नवंबर तक संचालित होगा। कार्यक्रम का संचालन नमामि गंगे के नोडल पदाधिकारी प्रमोद कुमार झा ने किया। कार्यक्रम में राजीव रंजन मिश्रा, पुरुषोत्तम कुमार सिंह, समीर कुमार, अरुण कुमार सिंह, वीरेंद्र सिंह, रिंकू पाठक, राजेश,वीरेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे।