बिमल चक्रवर्ती
धनबाद, 11 जुलाई : श्री राम सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह के नेतृत्व में श्रीराम सेना के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने धनबाद सांसद पीएन सिंह को उनके आवास पर जाकर जन्मदिन की बधाई दी, और भगवान श्रीराम से यही कामना की, वह दीर्घायु, स्वस्थ एवं खुशहाल रहें। मौके पर भाजपा के भी कई कार्यकर्ता और पदाधिकारीगण उपस्थित थे। श्रीराम सेना के मंत्री प्रदीप कुमार प्रवक्ता अभिषेक सिंह, पंकज सिंह, अभय पांडेय, मुरारी, अभिनव और श्रीराम सेना के अन्य सदस्यों ने भी मौके पर उपस्थित होकर धनबाद सांसद को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी।