बिमल चक्रवर्ती / धंनजी
कतरास-(धनबाद): कतरास शहर के राजस्थानी धर्मशाला में महा पंडित राहुल सांकृत्यायन सृजन पर्व और डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जयंती के मौके पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो ने जीजिविषा स्मारिका का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में देश के कई प्रबुद्ध बुद्धिजीवियों ने भाग लिया, एवं अपनी बात रखें। वक्ताओं ने राहुल सांकृत्यायन की जीवनी पर विस्तार रूप से प्रकाश डाला । पत्रकारों से बात करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र महतो ने कहा राहुल सांकृत्यायन एक महान विद्वान थे। उन्होंने देश के हर वर्ग के लोगों की बारे में सोचा करते था। आज उनके आदर्श पर देश के युवाओं को चलने की जरूरत है। इस मौके पर टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विजय झा, राजेंद्र प्र. राजा, रणधीर ठाकुर, डॉ. मृणाल आदि अन्य उपस्थित थे ।