धनबाद ब्यूरो

महुदा-(धनबाद) : रवि महतो स्मारक शिक्षा एवं स्वास्थ्य विकास समिति महुदा के तत्वावधान में झारखंड के मसीहा विनोद बिहारी महतो की 100वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के शुभारंभ रवि महतो स्मारक उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक मधुसूदन महतो , बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव तथा डीएलएड के एचओडी डॉ. नवीन कुमार मंडल ने संयुक्त रुप से विनोद बाबू के फोटो पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर किया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबो का मन मोह लिया। इस अवसर पर विनोद बाबू से संबंधित हिंदी निबंध, चित्रांकन एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत भी किया गया। विद्यालय के प्रधानाध्यापक मधुसूदन महतो ने अपने संबोधन में विनोद बाबू के सिद्धांत, सामाजिक कार्य एवं शिक्षा के प्रति उनका योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलकर एवं सिद्धांतों को अपना कर ही जीवन को सफल बनाया जा सकता है। बीएड कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार यादव, नीलकमल महतो ,महादेव प्रसाद शर्मा एवं पीतांबर रवानी ने भी अपना विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन विनोद बाबू अमर रहे एवं जबतक सूरज चांद रहेगा बिनोद बाबू का नाम रहेगा नारा के साथ हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में चिरंजीव खवास, बंधु लाल महतो, विकास चन्द्र भट्टाचार्य, निर्मल महतो, मनोरंजन सराक, गोविंद प्रसाद महतो, बसंत कुमार महली, दीपक कुमार दास, अवधेश कुमार मिश्र, श्रीमती संध्या सिंह, अनिता कुमारी, श्रीमती रिंकू माजी आदि शिक्षक शिक्षिकाओं का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मंच संचालन धनंजय कुमार महतो ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन डीएलएड के एचओडी डॉ. नवीन कुमार मंडल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *