रौषण

महुदा-(धनबाद) : महुदा वाशरी में नियोजन की मांग को लेकर चल रहे अनिश्चितकालिन धरना रविवार को दूसरे दिन 12 बजे तक चला। परियोजना पदाधिकारी राजेंन्द्र पासवान के अश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ। धरना में मृतक के पुत्र ललित कुमार झा एवं युनाइटेड कोल वर्कर्स युनियन के नेता धरनास्थल पर डटे हुए थे। इस दौरान सुबह करीब 10 बजे मृतक के पुत्र ललित कुमार झा की तबियत काफी खराब हो गई । उसके तबियत खराब होने पर बीसीसीएल चिकित्सक उनके स्वास्थ्य की जांच धरनास्थल पहुंचे। जांच करने पर चला कि उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया था। दोपहर करीब 12 बजे प्रबंधन प्रतिनिधि के तौर पर महुदा कोल वाशरी के परियोजना पदाधिकारी राजेंन्द्र पासवान धरनास्थल पहुंचे एवं युनियन प्रतिनिधियों से वार्ता की। वार्ता में मृतक बलराम झा के छोटे पुत्र दिलिप कुमार झा को नियोजन देने पर सहमति बनी। श्री पासवान ने अश्वासन देते हुए कहा कि अभी कुछ दिन कागजी कारवाई में समय लगेगा इसलिए 31 जुलाई तक समय लिया गया है। युनियन प्रतिनिधि शेखर सिंह ने परियोजना पदाधिकारी से कहा कि 31 जुलाई तक उनके पुत्र को नियोजन नहीं दिया गया तो 01 अगस्त से जोरदार आन्दोलन कर पुरे क्षेत्र का चक्का जाम कर दिया जायेगा। और इसके जिम्मेवार बीसीसीएल प्रबन्धन होंगे। ज्ञात हो कि मृतक बीसीसीएल कर्मी बलराम झा की मृत्यु सात वर्ष पुर्व हृदयगति रूकने से हो गयी थी। बलराम झा के मृत्यु के पश्चात उसके परिजनों ने नियोजन के लिए आवेदन किया था। तबसे बलराम झा के परिजन महुदा से लेकर कोयला भवन तक चक्कर लगा रहे थे। सात साल बित जाने के बाद जब अनिश्चितकालिन धरना पर अड़े तब प्रबन्धन की निंद खुली। धरनास्थल में ललित कुमार झा के साथ युनियन प्रतिनिधि में भाजपा महुदा मंडल अध्यक्ष शेखर सिंह, मुखीया सम्पत घोषाल, भीम सिंह, रोशन सिंह, घनश्याम महतो, अर्जुन रविदास, विजय राय, ललित झा, मनपुरण भट्टाचार्य, संतोष गोप, संदीप प्रमाणिक, बच्चु सिंह आदि अन्य शामिल थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *