विजय शंकर
पटना : जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने सम्राट अशोक पर दिए गए विरोधी वक्तव्य पर कड़ी टिपण्णी की है । उन्होंने कहा कि प्रियदर्शी सम्राट अशोक मौर्य बृहत और अखंड भारत के निर्माता थे। उनके बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल असहनीय है, अक्षम्य है। जिस व्यक्ति ने ओछी टिपण्णी की है, वह विकृत विचारधारा से प्रेरित है।
प्रियदर्शी सम्राट अशोक मौर्य बृहत और अखंड भारत के निर्माता थे। उनके बारे में अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल असहनीय है, अक्षम्य है। ऐसा करने वाला विकृत विचारधारा से प्रेरित है। महामहिम राष्ट्रपति जी, केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग करते हैं कि ऐसे व्यक्ति का पद्मश्री वापस लें।