धनबाद ब्यूरो
राजगंज-(धनबाद): बिनोद ग्राम विकास केन्द्र की बैठक शनिवार को बिनोद बिहारी महतो जनजातीय कन्या उच्च विद्यालय में हुई। बैठक में टुसू महोत्सव के सफलता के लिए चर्चा किया गया। आगामी 14 जनवरी 2021को धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हर साल की तरह इस साल भी टुसू गीत चौडल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। शंकर किशोर महतो ने बताया कि कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सांसद चन्द्र प्रकाश चौधरी, टुण्डी विधायक मथुरा प्रसाद महतो, सिंदरी विधायक इन्द्रजीत महतो, राहुल कुमार अधिवक्ता होगें। बैठक की अध्यक्षता शंकर किशोर महतो ने किया। सभा में हीरा लाल महतो, अयोध्या प्रसाद महतो, इन्द्र लाल महतो, रामू महतो, नुनाराम महतो, कौशल्या देवी,पुनम देवी, जादू महतो, रंजीत कुमार, राजीव महतो, अजीत कुमार महतो, मानिक महतो आदि शामिल थे।