धनबाद ब्यूरो

कतरास-(धनबाद): गुरु दशमेश के अमर बलिदानी पुत्रों के समर्पण के गौरवशाली परंपरा को याद कर निहाल हुआ संघ। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के द्वारा आयोजित गुरु दशमेश के पुत्र जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह के अमर बलिदान दिवस के मौके पर मात्रृ छाया तिलाटांड में महानगर कार्यवाह पंकज सिंह ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा। श्री सिंह ने कहा कि धर्मांध मुगलिया सल्तनत के विरुद्ध धर्म व राष्ट्र रक्षार्थ गुरुदेव के दोनों पुत्रों ने जिंदा दीवार में चुनवाना पसंद किया लेकिन धर्म से विमुख नहीं हुआ। उक्त मौके पर संघ के विभाग बौद्धिक प्रमुख सुनील कुमार नगर कार्यवाह महेंद्र स्वर्णकार, रामअवतार विश्वकर्मा, सतीश पांडेय, अवध किशोर यादव, सिमरन कुमारी, दामिनी कुमारी, अर्पण संघी, नंदनी कुमारी, पीयूष कुमार, मुकेश कुमार, आस्था संघी प्रज्ञा सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *