बंगाल ब्यूरो
कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के संतोषपुर स्थित सुकांत ब्रिज पर एक ऑटो और मेटाडोर की आमने सामने से हुई टक्कर में पांच लोगों की हालत गंभीर है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार सुबह 7:00 बजे के करीब तेज रफ्तार ऑटो ने सामने से मेटाडोर को टक्कर मार दी। घटना में ऑटो चालक समेत ऑटो में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मेटाडोर का एक चक्का फट गया है। घायलों को गंभीर हालत में जादवपुर केपीसी अस्पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घातक मेटाडोर के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।