कोरोना वायरस से सुरक्षित रहने के लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करना बहुत जरूरी है। डॉक्टर इम्यून सिस्टम मजबूत करने की सलाह देते हैं जिसके लिए लोग सभी प्रकार के फलों और सब्जियों का सेवन करते हैं । विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों को सीमित मात्रा में चीनी और नमक खाने की सलाह दी है। हालांकि, दैनिक जीवन में यूज करने वाली कई ऐसी चीजें हैं, जिनके अत्यधिक सेवन से इम्यून सिस्टम मजबूत कमजोर होता है। इसके लिए खाने पीने की चीजों में सावधानियां जरूर बरतें।
विशेषज्ञों के अनुसार सीमित मात्रा में चीनी का सेवन करने से सेहत पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। शुगर रिच चीजों को खाने से ब्लड शुगर बढ़ता है। साथ ही इंफ्लेमेटरी प्रोटीन का उत्सर्जन होता है, जिससे इम्यून सिस्टम पर अनुकूल प्रभाव पड़ता है। रक्त में शर्करा स्तर बढ़ने से भी सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
इसके अतिरिक्त पैक चिप्स, बेकरी आइटम्स, फ्रिज में रखी चीजों में नमक अत्यधिक मात्रा में होता है। शरीर में अत्यधिक नमक से सूजन बढ़ती है। साथ ही ऑटोइम्यून बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नमक के अत्यधिक सेवन से इम्यून सिस्टम और गुड बैक्टीरिया भी पर भी बुरा असर पड़ता है। इसके लिए सीमित मात्रा में ही नमक का सेवन करें।

डॉक्टर हमेशा फ्राइड फूड से परहेज करने की सलाह देते हैं। इससे शरीर पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जंक फूड खाने से इम्यून सिस्टम कमजोर होता है। इसके लिए फ्रेंच फ्राइस, पोटैटो चिप्स, फ्राइड चिकन आदि चीजों से परहेज करें।
चाय और कॉफी में एंटीऑक्सीडेंटस् पाए जाते हैं, जो सेहत के लिए लाभदायक होते हैं। अत्यधिक मात्रा में सेवन करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इससे इम्यून सिस्टम कमजोर होता है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *